मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी

मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी
Share this news

नयी दिल्ली, 07 सितंबर 2026 (भाषा)

कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की।

मई के बाद तीसरी बार बढ़े दाम

कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थी।

चुनिंदा मॉडल 20,000 रुपये तक बढ़े

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।’’ कंपनी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिये बढ़ी हुई लागत के असर को यथासंभव कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

ग्राहकों का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, ‘‘हालांकि, महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और लागत का प्रतिकूल माहौल भी कायम है। ऐसे में कंपनी बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है। हालांकि साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है कि ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रहे।’’

व्यापार से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements