आपका पैसा आपका अधिकार अभियान में हिस्सा लें : प्रधानमंत्री मोदी

आपका पैसा आपका अधिकार अभियान में हिस्सा लें : प्रधानमंत्री मोदी
Share this news

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर 2025 (भाषा)

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आपका पैसा आपका अधिकार अभियान में हिस्सा लेने का बुधवार को आग्रह किया। इसके तहत पिछले दो महीनों में 2,000 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली संपत्तियां उनके असली मालिकों को सफलतापूर्वक लौटाई गई हैं।

4 अक्टूबर को शुरू हुआ आपका पैसा आपका अधिकार अभियान

सरकार ने चार अक्टूबर को आपका पैसा आपका अधिकार अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य बैंक जमा, बीमा, लाभांश, शेयर, म्यूचुअल फंड और पेंशन सहित लावारिस पड़ीं वित्तीय संपत्तियों को उनके वैध दावेदारों तक पहुंचाने में मदद करना है।

477 जिलों में आयोजित हुआ शिविर

मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ सभी हितधारकों खासतौर पर सरकार, नियामक निकायों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के समन्वित प्रयासों से करीब 2,000 करोड़ रुपये पहले ही उनके सही मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।’’ अक्टूबर से पांच दिसंबर 2025 तक 477 जिलों में शिविर आयोजित किए गए। इनमें जन प्रतिनिधियों, जिला प्रशासनों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पीएम ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा

प्रधानमंत्री लोगों से ‘आपका पैसा आपका अधिकार’ आंदोलन में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘ हम आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और व्यापक बनाना चाहते हैं।’’ उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय बैंकों में हमारे ही नागरिकों का बिना दावे का 78,000 करोड़ रुपये पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के पास करीब 14,000 करोड़ रुपये की राशि बिना दावे के पड़ी है। साथ ही म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास करीब 3,000 करोड़ रुपये और 9,000 करोड़ रुपये की ऐसी लाभांश राशि रखी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements