नयी दिल्ली, 21 नवंबर 2025 (भाषा)
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय को याद किया। इससे कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी ने अपना 14वें जन्मदिन मनाया था।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन उनके दिवंगत पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी और आराध्या की वह तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें वे दोनों कृष्णराज राय की फ्रेम की हुई तस्वीर से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पिता-अज्जा! हमारे अभिभावक देवदूत, हम आपसे हमेशा प्यार करेंगे। हमारी आराध्या के 14 साल के होने पर आपके असीम प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”
कृष्णराज राय का निधन 18 मार्च, 2017 को मुंबई के एक अस्पताल में हो गया था। राय ने सेना में जीवविज्ञानी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

