अभिनेता सूर्या की अगामी फिल्म ‘सीन’ छह नवंबर को होगी रिलीज

अभिनेता सूर्या की अगामी फिल्म 'सीन' छह नवंबर को होगी रिलीज
Share this news

नयी दिल्ली, 11 सितंबर 2026 (भाषा)

अभिनेता सूर्या निर्देशक जीतू माधवन की अगामी फिल्म ‘सीन’ में नजर आएंगे। यह फिल्म छह नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

6 नवंबर 2026 को होगी रिलीज

यह फिल्म ज्योतिका और सूर्या द्वारा निर्मित तथा जयश्री दामोदरन द्वारा सह-निर्मित है। इसमें सूर्या के साथ नजरिया नाजिम और नस्लेन भी अभिनय करते नजर आएंगे। अभिनेता ने बृहस्पतिवार को फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘पेश है ‘सीन’ की एक झलक। लिंक स्टोरी में है। छह नवंबर, 2026 से सिनेमाघरों में।’’

‘वादीवासल’ में भी नजर आएंगे सूर्या

इस फिल्म में अभिनेता एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक अजीबोगरीब टीम का नेतृत्व करते हुए एक बहुचर्चित अपराध की जांच करता है। यह फिल्म ‘झगरम स्टूडियो’ के बैनर तले बनाई गई है। सूर्या निर्देशक वेत्रीमारन की फिल्म ‘वादीवासल’ में भी नजर आएंगे, जिसे एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली एक्शन फिल्म बताया गया है।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements