नयी दिल्ली, 07 सितंबर 2026 (भाषा)
अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या के अभिनय की जमकर सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर से फिल्म को देखने के लिए आग्रह किया है।
वरुण धवन ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ
अभिनेता ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर फिल्म की सराहना की। अभिनेता वरुण धवन ने कहा, “बस सिनेमाघर जाएं और ‘हनुमान अंश’ देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ यह फिल्म देखने गया था और यह एक अद्भुत अनुभव रहा। अपने माता-पिता को साथ ले जाएं, दोस्तों के साथ जाएं। मैं हर किसी को यह फिल्म देखने की सलाह देता हूं।” उन्होंने कहा, “मुझसे किसी ने यह वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा, न ही किसी ने मुझे फोन किया था। मैं बस खुद ऐसा करना चाहता था।”
लोगों से की फिल्म देखने की अपील
अभिनेता ने कहा, “बचपन से ही भगवान हनुमान से मेरा एक जुड़ाव रहा है, लेकिन यह कुछ अलग है। यह बहुत ही शुद्ध रूप से बनाई गई फिल्म है। मैं इसे एक फिल्म भी नहीं कहूंगा। यह कुछ दिव्य है। आप खुद जाएं और इसका अनुभव करें।”
फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

