अनिल कपूर ने फिल्म ‘नायक’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया

अनिल कपूर ने फिल्म 'नायक' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया
Share this news

नयी दिल्ली, 07 सितंबर 2026 (भाषा)

अभिनेता अनिल कपूर ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फिल्म ‘नायक’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म के रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने यह वीडियो साझा किया।

7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी नायक

इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था। इसमें रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म सात सितंबर, 2001 को रिलीज हुई थी और इसमें अभिनेता अनिल कपूर ने शिवाजी राव की भूमिका निभाई थी।

किस बात ने फिल्म करने के लिए किया था प्रेरित

कपूर ने सोमवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर यह पोस्ट साझा की और बताया कि उन्हें यह फिल्म करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नायक के 25 साल। शिवाजी राव के किरदार ने मुझे सिर्फ इसलिए आकर्षित नहीं किया था कि यह एक आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर था। बल्कि इसलिए कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने अपनी शक्ति का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए किया।”

20 करोड़ की कमाई फिर भी फ्लॉप

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और इसे फ्लॉप घोषित किया गया था, लेकिन बाद में यह एक ‘कल्ट क्लासिक’ फिल्म के रूप में उभरी।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements