‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से अधिक कमाए
Share this news

नयी दिल्ली, 06 सितंबर 2026 (भाषा)

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अभिनीत फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

ओटीटी से सिनेमाघरों का ऐतिहासिक सफर

शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म ‘मिर्जापुर सीरीज’ को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आई है। मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच पर जारी हुआ था और बाद में इसके दो और सीजन जारी हुए तथा यह भारत की सबसे सफल ओटीटी सीरीज में शामिल हो गई।

दूसरे दिन 38.4 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन

फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की कुल कमाई की और शनिवार को 38.4 करोड़ रुपये कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 69.30 करोड़ रुपये हो गई है।

एक बार फिर दिखा मिर्जापुर का भयानक रूप

यह फिल्म दर्शकों को फिर से मिर्जापुर की उस अराजक दुनिया में ले जाती है, जहां गोलियों की बौछार, विश्वासघात और दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है।

जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान की दमदार एंट्री

फिल्म में रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं। जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को फिल्म में नए कलाकारों के रूप में शामिल किया गया है। फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements