लाल किला विस्फोट : घटनास्थल से एकत्र किए 40 से अधिक नमूनों में दो कारतूस, विस्फोटक शामिल

लाल किला विस्फोट : घटनास्थल से एकत्र किए 40 से अधिक नमूनों में दो कारतूस, विस्फोटक शामिल
Share this news

नयी दिल्ली, 12 नवंबर 2025 (भाषा)

लाल किला के पास विस्फोट स्थल से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम द्वारा एकत्र किए गए 40 से अधिक नमूनों में बम एवं दो कारतूस तथा दो अलग-अलग प्रकार के विस्फोटकों के नमूने शामिल हैं। प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है।

फरीदाबाद में 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद

सोमवार को फरीदाबाद में एक जांच के दौरान 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था, जब अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया। ‘‘दूसरा विस्फोटक नमूना अमोनियम नाइट्रेट से भी ज्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है। इसकी सटीक संरचना की पुष्टि विस्तृत फ़ोरेंसिक जांच के बाद होगी।’’

अब तक 40 से ज़्यादा नमूने एकत्र

एफएसएल टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करते समय कारतूस मिले। अब तक 40 से ज़्यादा नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।

विस्फोट में 12 लोगों की मौत

सोमवार को लाल किला यातायात सिग्नल के पास एक धीमी गति से चलती गाड़ी में हुए एक उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोटकों की प्रकृति और विस्फोट में उनका इस्तेमाल कैसे किया गया, यह जानने के लिए जांच जारी है। एफएसएल ने नमूनों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है। टीम को जांच में तेजी लाने और बिना किसी देरी के रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। विस्फोट के बाद से ही लैब चौबीसों घंटे काम कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements