शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं : राष्ट्रपति मुर्मू

शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं : राष्ट्रपति मुर्मू
Share this news

नयी दिल्ली, 05 सितंबर 2025 (भाषा)

राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं।


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के लिए प्रेरणा के स्रोत

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, ‘‘शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह दिवस महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी है, जो समस्त देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। ’’


शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और हमारे राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। अपने विवेक, ज्ञान और मूल्यों के माध्यम से, वे पीढ़ी दर पीढ़ी विद्यार्थियों में विचारों का पोषण करते हैं और उन्हें उत्कृष्टता एवं नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं।’’


भारत विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अग्रसर

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अग्रसर है, ऐसे में जिम्मेदार, ज्ञानशील एवं दक्ष नागरिक बनाने में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम सब मिलकर एक ऐसा अनुकूल वातावरण बनाएं जहां शिक्षकों का सम्मान हो और विद्यार्थियों में रचनात्मकता, करुणा एवं नवाचार का संचार हो। मैं कामना करती हूं कि हमारे शिक्षक ऐसे प्रबुद्ध विद्यार्थी तैयार करने में सफल हों, जो भारत को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएं।”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements