
नयी दिल्ली (भाषा) कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को यहां आयोजित एक समारोह के बाद रवाना हो गया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
बयान में कहा गया कि अपने संबोधन में उन्होंने यात्रा को फिर से शुरू करने में सहयोग के लिए चीनी पक्ष की सराहना की।
मार्गेरिटा ने इसमें केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की भूमिका की भी सराहना की।