भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
Share this news

नयी दिल्ली, 08 अगस्त 2026 (भाषा)

अरिहा पंगंबम एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप की सीनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

अरिहा ने जीता पहला स्वर्ण पदक

भारतीय जिम्नास्ट ने फाइनल में 19.100 के स्कोर के साथ पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया और इस प्रतियोगिता में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।

आर्टिस्ट्री में बेहतरीन अंक हासिल कर रचा इतिहास

अरिहा ने ‘आर्टिस्ट्री’ के लिए 8.650, ‘एक्ज़ीक्यूशन’ के लिए 7.600 और ‘डिफ़िकल्टी’ के लिए 2.850 अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया।

सुधीर मित्तल ने अरिहा और कोच को दी बधाई

भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें और उनके कोच को बधाई।’’

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements