सलमान निजार ने केरल क्रिकेट लीग मैच में 13 गेंद के अंदर 11 छक्के जड़े

सलमान निजार ने केरल क्रिकेट लीग मैच में 13 गेंद के अंदर 11 छक्के जड़े
Share this news

तिरुवनंतपुरम, 31 अगस्त 2025 (भाषा)

प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले केरल के बल्लेबाज सलमान निजार ने केरल क्रिकेट लीग मैच में शनिवार को 13 गेंद के अंदर 11 छक्के जड़ दिये। बायें हाथ के इस 28 साल के बल्लेबाज ने 26 गेंद में 12 छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाये जिससे उनकी टीम कालीकट ग्लोबस्टार्स ने अदानी तिरुवनंतपुरम रॉयल्स को 13 रन से हराया।

ग्लोबस्टार्स ने 19वें ओवर में 31 और 20वें ओवर में 40 रन बटोर कर छह विकेट पर 186 रन बनाने के बाद रॉयल्स को 19.3 ओवर में 173 रन पर आउट कर दिया।

ग्लोबस्टार्स की टीम 18 ओवर के बाद छह विकेट पर महज 115 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। निजार इस समय 13 गेंद में एक छक्के की मदद से 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में बासिल थंपी के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़ 31 रन बटोरने के बाद आखिरी ओवर में अभीजीत प्रवीण का स्वागत छक्के से किया।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements