ईस्ट रदरफोर्ड , 20 जुलाई 2026 (एपी)
फेरान टोरेस का इस विश्व कप का इकलौता गोल उनके जीवन का सबसे अनमोल गोल बन गया जिसके दम पर स्पेन ने लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद फिर विश्व फुटबॉल की बादशाहत हासिल कर ली ।
टोरेस के गोल से स्पेन बना चैंपियन
मेस्सी का उनके आखिरी विश्व कप में लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना भी टूट गया । टोरेस स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे और 106वें मिनट में यह गोल दागकर स्पेन को 1 . 0 से जीत दिलाई । पूरे टूर्नामेंट में आखिरी मिनटों में चमत्कारिक वापसी करती आई अर्जेंटीना उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी । निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद मैच अतिरिक्त समय में खिंचा था ।
अर्जेंटीना के गोलकीपर को नहीं मिला मौका
टोरेस ने बॉक्स के भीतर हवा में आई गेंद पर अपने बायें पैर से कब्जा करके शॉट लगाया और अर्जेंटीना के गोलकीपर उसे बचा नहीं सके । यह 2010 के बाद स्पेन का दूसरा विश्व खिताब है । टूर्नामेंट में आठ मैचों में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन ने चैम्पियन द्वारा सबसे कम गोल गंवाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया ।
पुरुष और महिला विश्व कप जीतने वाला पहला देश बना
स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने भी 2023 में विश्व कप जीता था और स्पेन एक ही साथ महिला और पुरूष फुटबॉल विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन गया । स्कोर से भले ही लगे कि यह मैच कांटे का था लेकिन असलियत यह है कि पूरे मैच में स्पेन का दबदबा था । अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में मानो अर्जेंटीना की टीम जागी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।
लगातार 38 मैचों से अजेय, इटली का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पेन अब पिछले 38 मैचों से अपराजेय है जिसमें उसने 29 मैच जीते और नौ ड्रॉ खेले । यह किसी यूरोपीय टीम का अपराजेय रहने का सबसे बड़ा सिलसिला है । इससे पहले इटली ने अक्टूबर 2018 से सितंबर 2021 के बीच 37 मैचों में हार का सामना नहीं किया था ।
48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का हुआ समापन
अर्जेंटीना को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पड़ा जब दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में उन्हें दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया । उन्हें स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारासी से खतरनाक ढंग से टकराने के कारण कार्ड मिला। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में 48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच था ।
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

