टाटा स्टील मास्टर्स : एरिगैसी की एक और हार, गुकेश ने एर्दोगमस को हराया

टाटा स्टील मास्टर्स : एरिगैसी की एक और हार, गुकेश ने एर्दोगमस को हराया
Share this news

विज्क आन जी (नीदरलैंड), 29 जनवरी 2026 (भाषा)

भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी महत्वपूर्ण क्षणों में जर्मनी के विन्सेंट कीमर के कौशल का मुकाबला नहीं कर सके और उन्हें टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एक और हार का सामना करना पड़ा।

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने हालांकि युवा खिलाड़ी यागिज़ कान एर्दोगमस के खिलाफ जीत हासिल करके प्रतियोगिता में वापसी की। काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने बाजी जीती। उनके अब संभावित 10 में से पांच अंक हो गए हैं।

एरिगैसी कुछ दिन पहले तक शानदार फॉर्म में थे, लेकिन इस टूर्नामेंट में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और वह अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। उनके 10 मैचों में सिर्फ चार अंक हैं।

टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में भारत के आर प्रज्ञाननंदा ने हैंस मोके नीमन के साथ अपनी बाजी ड्रॉ खेली।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements