छतरपुर के 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की मूर्ति चोरी, पुलिस ने जांच शुरू की

मध्यप्रदेश : छतरपुर के 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की मूर्ति चोरी, पुलिस ने जांच शुरू की
Share this news

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 22 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करीब 200 साल पुराने एक प्राचीन मंदिर से सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात भगवान राम की एक अष्ट धातु मूर्ति समेत 15 मुर्तियां चोरी हो गईं। पुलिस के मुताबिक यह मंदिर छतरपुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मातगंवा थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है और स्थानीय लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है।

15 मूर्तियां और दो सिंहासन चोरी

मातागंवा के थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा जब सुबह पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि मंदिर से भगवान की छोटी-बड़ी 15 मूर्तियां गायब हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर से भगवान के दो सिंहासन भी गायब हैं।

मामला दर्ज, संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की दबिश

चौबे ने बताया कि पुजारी की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और खोजी कुत्ता दल को भी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा चोरों की तलाश के लिए पुलिस दल संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

200 साल पुराना है मंदिर

शर्मा ने बताया कि मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है और रामलला की मूर्ति अष्टधातु की थी। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रामलला की मूर्ति समेत 15 छोटी-छोटी मूर्तियां भी चुरा ले गए।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements