दमोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय महिला और बेटे की मौत

दमोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय महिला और बेटे की मौत
Share this news

दमोह, 13 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

मां-बेटे की मौके पर मौत

देहात थाना प्रभारी धमेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर दमोह-जबलपुर मार्ग पर जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के चिरई चोंच इलाके के पास रात करीब एक बजे हुआ। उन्होंने बताया, ‘‘रामकृष्ण सिंह (35) और उनकी मां मंजली बहू (65) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जबेरा के बंदरकोला गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।’’

फरार चालक की तलाश तेज

जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने बताया कि दोनों नरसिंहगढ़ क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की पहचान और उसके चालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements