दमोह में फसल कटाई के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की

दमोह में फसल कटाई के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की
Share this news

दमोह (मध्यप्रदेश), 23 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में कम दाम पर फसल कटाई का ठेका लेने को लेकर हुए विवाद में एक छोटे भाई ने सोमवार अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दमोह जिले के फतेहपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले खमरिया गांव में सोमवार सुबह यह घटना हुई, जिसके बाद आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फसल कटाई को लेकर हुआ विवाद

दमोह अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रिया सिंधी ने बताया कि मृतक बिहारी पटेल (60) ने गांव के सुख सिंह नामक व्यक्ति की उड़द फसल की कटाई का ठेका कम दाम पर ले लिया था और इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच रविवार रात विवाद हुआ था। उन्होंने कहा, “रात में मामला शांत हो गया लेकिन सुबह छोटे भाई आरोपी वीरन उर्फ रघुवीर पटेल ने फसल कटाई करने जा रहे बिहारी पटेल पर गोली चला दी।”

बेटे को भी आई चोट

मृतक के बेटे प्रकाश पटेल को भी इसमें चोट आई है। इसके बाद परिजन दोनों घायलों को लेकर स्वास्थ केंद्र पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बिहारी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ा, उसकी पिस्तौल छीनी और उसे एक कमरे में बंद करने के बाद पुलिस को सूचना दी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements