ग्वालियर में दीवार ढहने से महिला की मौत, दो लोग घायल

ग्वालियर में दीवार ढहने से महिला की मौत, दो लोग घायल
Share this news

ग्वालियर (मप्र), 20 जुलाई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में पहाड़ी पर बनी एक दीवार रविवार को ढहने के बाद उसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

दीवार के डिजाइन और गुणवत्ता की होगी जांच

इस हादसे के बाद प्रशासन ने दीवार के डिजाइन और निर्माण की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर के पहाड़ी इलाके ‘गुड़ा-गुड़ी का नाका’ में हुई। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया गया और बचाव दल ने उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में चाय दुकानदार सपना बाथम की मौत

घटनास्थल पर पहुंचीं जिलाधिकारी रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों को राहत एवं बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सपना बाथम (30) के रूप में हुई है, जो इलाके में चाय की दुकान चलाती थीं।

तात्कालिक आर्थिक सहायता की घोषणा

उसने बताया कि घायल राहुल जाटव (40) और बेताल जाटव (36) का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त को दीवार ढहने के सही कारण का पता लगाने के लिए उसके डिजाइन, निर्माण संबंधी नक्शे और गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय की जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements