केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा : मोहन यादव

केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा : मोहन यादव
Share this news

इंदौर, 14 दिसंबर 2025 (भाषा)

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उम्मीद जताई कि दक्षिण भारत के इस राज्य में भाजपा लगातार आगे बढ़ेगी।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में हमारी जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय पताका देशभर में लहरा रही है और पार्टी की सरकारें लगातार सुशासन के कीर्तिमान बना रही हैं।

यादव ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि भाजपा आने वाले समय में केरल में और आगे बढ़ती दिखाई देगी।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements