इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 सितंबर (भाषा)
इंदौर में छह मंजिलों वाली आवासीय इमारत में मंगलवार को दूसरी मंजिल से लिफ्ट गिरने से तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आवासीय इमारत में लिफ्ट दूसरी मंजिल से गिरी। हादसे में तीन महिलाएं और चार पुरुष घायल हुए हैं।” उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें शामिल एक व्यक्ति के पैरों में गंभीर चोट लगी है।
गुप्ता ने बताया कि यह छह मंजिला आवासीय इमारत बरसों पुरानी है और लिफ्ट गिरने के हादसे की जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

