कांग्रेस को भगवान राम के नाम से चिढ़ क्यों है : मोहन यादव

कांग्रेस को भगवान राम के नाम से चिढ़ क्यों है : मोहन यादव
Share this news

इंदौर, 20 दिसंबर 2025 (भाषा)

‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक 2025’ को लेकर कांग्रेस के विरोध पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि वह आज तक समझ नहीं सके हैं कि इस पार्टी को भगवान राम के नाम से चिढ़ क्यों है।

कांग्रेस को रामजी के नाम से चिढ़ क्यों है? यादव

मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आज तक नहीं समझ पाया हूं कि कांग्रेस को रामजी के नाम से चिढ़ क्यों है? उन्हें आखिर किस बात का गुस्सा रहता है? पहले उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में अड़ंगे लगाए। फिर उन्होंने इस मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम की अनदेखी की।’’

मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, लेकिन राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अब तक इसके दर्शन करने नहीं गए।’’ यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल विरोध करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब जानते हैं कि (कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकार में) रोजगार गारंटी योजना मूल रूप से नरेगा के नाम प्रारंभ हुई थी। चुनावी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने (कांग्रेस) इस योजना से महात्मा गांधी का नाम जोड़ दिया।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements