इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 नवंबर 2025 (भाषा)
इंदौर में लोहे की रॉड से हमला करके एक युवा पेशेवर की की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने बताया कि खजराना थानाक्षेत्र में हर्ष गुप्ता (25) की सोमवार रात लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या करने के आरोप में ऋषभ मिश्रा (25), विजेंद्र सिंह (24), आदित्य जाट (24) और रितुल मिश्रा (22) को गिरफ्तार किया है।
एसीपी ने बताया कि हर्ष गुप्ता और इस वारदात का मुख्य आरोपी मिश्रा दोस्त थे और शहर की एक निजी कंपनी में कभी साथ काम करते थे। मंडलोई ने बताया कि गुप्ता ने मिश्रा की एक महिला मित्र को लेकर अनुचित टिप्पणी कर दी थी और दोनों दोस्तों के बीच धन के लेन-देन को लेकर भी विवाद चल रहा था।
उन्होंने बताया, ‘‘इस विवाद में गुप्ता पर मिश्रा तथा उसके तीन साथियों ने अचानक लोहे की रॉड से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।” एसीपी ने बताया कि हत्या मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

