मंदसौर में मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर, दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत

मंदसौर में मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर, दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत
Share this news

मंदसौर (मध्यप्रदेश), 21 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक ट्रक ने मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चों और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई तथा 13 अन्य लोग घायल हो गए।

महू-नीमच राजमार्ग पर देर रात बड़ा हादसा

अधिकारी ने बताया कि हादसा मंदसौर से करीब 24 किलोमीटर दूर दलोदा थाना क्षेत्र में लखमा खेड़ी चौराहे के पास महू-नीमच राजमार्ग पर शनिवार रात करीब एक बजे हुआ। अपर जिलाधिकारी एकता जायसवाल ने कहा, ‘‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोग सवार थे। वे रतलाम जिले के रावती के निवासी थे और रेलवे की एक परियोजना के लिए काम कर रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि पिपलियामंडी में काम पूरा करने के बाद मजदूर मंदसौर के लालघाटी में रुके थे और वहां से अपने गांव लौट रहे थे तभी ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

हादसे में महिला और 2 बच्चों 3 की समेत मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में महिला की पहचान बसंती बाई (60) और बच्ची की पहचान प्रियंका (छह) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य बच्चे की इलाज के लिए रतलाम ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 13 लोगों में से चार को गंभीर चोटें आई हैं और उनका मंदसौर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

घटनास्थल पर पहुंचीं जायसवाल ने बताया कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और हादसे में शामिल ट्रक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements