मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी पर औजला बोले, हर पार्टी में ऐसा होता है

Share this news

इंदौर (भाषा) हर राजनीतिक दल में गुटबाजी होने का दावा करते हुए कांग्रेस के लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

औजला, लोकसभा में पंजाब के अमृतसर की नुमाइंदगी करते हैं। उन्हें कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत इंदौर की जिला कांग्रेस समिति के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी के सवाल पर औजला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिए, गुटबाजी तो हर पार्टी में है, लेकिन यहां आपको कुछ ज्यादा गुटबाजी दिख रही है क्योंकि कांग्रेस कमजोर हो गई है। हमारे सभी नेता एकजुट हैं और वे कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इंदौर से कांग्रेस का अगला जिला अध्यक्ष पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के आधार पर ‘निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके’ से चुना जाएगा।

About Post Author


Share this news
Advertisements