पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, पांच मजदूरों की मौत

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, पांच मजदूरों की मौत
Share this news

पन्ना (मध्यप्रदेश), 27 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना अजयगढ़ विकासखंड के नयापुरवा गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई।

भरभराकर धंस गई गीली मिट्टी

पन्ना की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निवेदिता नायडू ने बताया कि मजदूर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत बनाए जा रहे सार्वजनिक सिंचाई कुएं की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे मलबे के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में चार श्रमिक एक ही परिवार के हैं।

मृतकों की पहचान:

  1. आशीष यादव
  2. राजकुमार यादव
  3. रामपाल यादव
  4. चुन्नू यादव
  5. चुनवाद पाल

नायडू के मुताबिक, सभी शवों को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जिला कलेक्टर ने मृतक परिजनों से की मुलाकात

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर उषा परमार मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान का जायजा लिया। नायडू के अनुसार, कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री यादव ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री यादव ने एक बयान में पन्ना जिले के नयापुरवा में निर्माणाधीन कुएं के धंसने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिजन के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्‍त की। उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements