MP : सागर में बाल सुधारगृह से भागे तीन बालक

प्रतीकात्मक तस्वीर
Share this news

सागर, सागर जिले के सिविल लाइन थानांतर्गत स्थित बाल सुधारगृह से तीन लड़के बृहस्पतिवार सुबह भाग गए।   जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि बाल सुधारगृह से तीन बालकों के भागने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।  

उन्होंने कहा कि भागे तीन बालकों में से एक को हत्या के प्रयास, एक को अपहरण और एक को चोरी के मामलों के सिलसिले में सुधारगृह में रखा गया था।   सांघी ने बताया कि इनमें से दो बालक सागर जिले के हैं जबकि एक विदिशा जिले का है।  

सूत्रों के मुताबिक सुधारगृह के गुसलखाने में निर्माण कार्य चल रहा था जिससे परिसर का कुछ भाग खुला हुआ था। मौका देखकर आज सुबह करीब नौ बजे तीन बालक भाग गए।  उन्होंने बताया कि बाद में बालकों की नियमित गिनती किए जाने के समय उनके फरार होने की बात पता चली और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements