सागर के रानी दुर्गावती अभयारण्य में मिला बाघ का शव

सागर के रानी दुर्गावती अभयारण्य में मिला बाघ का शव
Share this news

सागर, 16 फरवरी 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में एक नर बाघ का शव मिला है। करीब एक माह पहले ही इस बाघ को कान्हा बाघ अभयारण्य रिजर्व से यहां लाया गया था और इसकी उम्र तीन से चार साल के बीच है।

वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच में क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।उन्होंने कहा, “घटनास्थल के आसपास दूसरे बाघ के पगमार्क मिले हैं, जिससे संघर्ष की संभावना दिखाई दे रही है।”

उन्होंने बताया कि पिछले महीने कान्हा टाइगर रिजर्व से लाए गए इस नर बाघ के शव को मोहली रेंज अंतर्गत मानेगांव बीट के कोर क्षेत्र में रविवार शाम बरामद किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि रानी दुर्गावती अभयारण्य में इस बाघ की मौत के साथ ही इस साल राज्य में मरने वाले बाघों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements