शाजापुर में भीषण हादसा : बस पलटने से एक महिला की मौत, 24 घायल

शाजापुर में भीषण हादसा : बस पलटने से एक महिला की मौत, 24 घायल
Share this news

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 21 सितंबर (भाषा)

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर अभयपुर गांव के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों को लेकर जा रही एक निजी यात्री बस के रविवार को पलट जाने से 28 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

कैसे हुआ यह भीषण हादसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने कहा कि यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब काम के सिलसिले में गुजरात के जामनगर गए मजदूर एक निजी बस से अपने मूल स्थानों पर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि सुनेरा पुलिस थाना क्षेत्र में तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण चालक के नियंत्रण खो जाने के बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

एक की मौत 24 अन्य यात्री घायल

मालवीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अकबरपुर की रहने वाली गायत्री बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 अन्य यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements