शहडोल में सड़क नहीं होने के कारण बैलगाड़ी से घर ले जाया गया शव

Share this news

शहडोल, 13 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही रुक गई, जिसके बाद 70 वर्षीय महिला का शव बैलगाड़ी से घर ले जाया गया। घटना ब्यौहारी जिला पंचायत के अंतर्गत अखेतपुर ग्राम पंचायत में हुई।

नागपुर से आया था ग्रामीण महिला का पार्थिव शरीर

नागपुर में मौत के बाद श्याम कली पटेल का शव गांव लाया गया और एंबुलेंस के गांव तक नहीं पहुंच पाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने शव को बैलगाड़ी पर रखकर करीब एक किलोमीटर की दूरी तय की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

1 किमी बैलगाड़ी खींचकर घर पहुंचाया शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित डाला टोला तक जाने के लिए मोटर योग्य सड़क नहीं है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस गांव से करीब एक किलोमीटर पहले तक ही पहुंच सकी, जिसके बाद शव को बैलगाड़ी से घर ले जाया गया।

सड़क निर्माण में वन विभाग की जमीन बनी रोड़ा

जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, ब्यौहारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कल्पना यादव ने कहा कि डाला टोला जाने वाले मार्ग की जमीन वन विभाग के अधीन है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से ग्राम पंचायत वहां सड़क का निर्माण नहीं कर सकती।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements