सेल्फी लेते समय ब्यास नदी में गिरा युवक

Share this news

शिमला, 17 जुलाई

हरियाणा का 25 वर्षीय एक पर्यटक सेल्फी लेते समय हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी में गिर गया।   

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल अधिकारी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने रेवाड़ी निवासी ललित यादव को बचा लिया।  

अधिकारियों ने बताया कि उसकी चिकित्सा जांच की गई और वह अब ठीक है।  

जिला प्रशासन ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पहले ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खास तौर पर बारिश के मौसम में नदियों और अन्य जलाशयों के पास न जाने के निर्देश जारी कर रखे हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements