बालासोर (ओडिशा), 29 अक्टूबर 2025 (भाषा)
ओडिशा के बालासोर जिले में बुधवार तड़के एक यात्री बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर है।
दुर्घटना में चालक और कंडक्टर की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जालेश्वर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर हुई। उन्होंने बताया कि ओडिशा के ढेंकनाल जिले के नृसिंहपुर से कोलकाता जा रही बस के चालक और कंडक्टर की इस दुर्घटना में मौत हो गई।
बस में सवार थे लगभग 40 यात्री
चालक की पहचान कटक जिले के सालेपुर निवासी मीर अब्दुल रहीम (39) और कंडक्टर की पहचान उसी जिले के महांगा निवासी नृसिंह कठुआ (40) के रूप में हुई है। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।
दो की हालत गंभीर
घायल यात्रियों को निकटवर्ती जी के भट्टर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

