असम के सोनितपुर में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Share this news

तेजपुर, 12 सितंबर 2026 (भाषा)

असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास तब हुआ जब सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग कार में सवार थे।’’

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान हर गोविंद हजोआरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के रूप में हुई है, जो जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements