ओडिशा : एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत, चार अन्य घायल

ओडिशा : एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत, चार अन्य घायल
Share this news

भुवनेश्वर, 22 फरवरी 2026 (भाषा)

ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना झारसुगुडा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में ओडिशा आदर्श विद्यालय के पास हुई, जब आठ पुलिसकर्मी झारसुगुडा में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।

झारसुगुड़ा की अपर पुलिस अधीक्षक मधुसिक्ता मिश्रा ने बताया, ‘‘इस हादसे में झारसुगुडा जिले के पांच पुलिसकर्मी मारे गए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है।’’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया है और उसका इलाज हो रहा है। मिश्रा ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’’ उन्होंने आगे बताया कि टक्कर के बाद ट्रक एक तरफ पलट गया और पुलिस का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements