बैतूल में ट्रक से कार टकराने से तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल

बैतूल में ट्रक से कार टकराने से तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल
Share this news

बैतूल, 22 अगस्त 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार तड़के एक कार के खड़े ट्रक से टकराने से एक दंपति समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

तड़के 3:15 बजे जीतू ढाबे के पास हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के नागपुर जिले से हैं तथा सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे। मुलताई के थाना प्रभारी विकास पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसा तड़के करीब 3.15 बजे मुलताई-चार लेन मार्ग पर जीतू ढाबे के पास हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

मृतकों की पहचान :

  • दीपक रावत (52)
  • पत्नी छाया (42)
  • प्रभा कवराटे (25)

चालक को झपकी आने की आशंका

चालक और बच्चों समेत छह घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। पटेल ने बताया कि आशंका है कि कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। हालांकि, हादसे के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements