दिल्ली में खड़ी स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर‑कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली में खड़ी स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर‑कंडक्टर गिरफ्तार
Share this news

नयी दिल्ली, 14 मई 2026 (भाषा)

दिल्ली में एक स्लीपर बस के अंदर चालक और परिचालक ने एक महिला के साथ बलात्कार किया। 11 मई की रात को हुई इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना की तुलना निर्भया बलात्कार-हत्या कांड से

दिल्ली पुलिस ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना की तुलना 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार-हत्या कांड से की और इसे “बड़ी शर्मिंदगी” बताया।

आगे की जांच जारी

सूत्रों ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर 12 मई को रानी बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार), 70(1) (सामूहिक बलात्कार) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पुलिस सूत्र ने कहा, “आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला एक फैक्ट्री में काम करने के बाद घर लौट रही थी और जब वह सरस्वती विहार में बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, तो उसने एक आरोपी को बस के दरवाजे के पास खड़ा देखा और उससे समय पूछा। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे बस के अंदर खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

बड़ी शर्म की बात हैनिर्भया की पुनरावृत्ति : सौरभ भारद्वाज

‘आप’ की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, “बड़ी शर्म की बात हैनिर्भया की पुनरावृत्ति। समय पूछने के बहाने रात में बस में 30 वर्षीय महिला को उठाया गया। फिर चलती बस में करीब 2 घंटे तक कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। बस दिल्ली के रानी बाग इलाके में 7 किलोमीटर तक घूमती रही।”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements