पाकिस्तान और भारत आपस में लड़ रहे थे, मैंने युद्ध खत्म करवाया : डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान और भारत आपस में लड़ रहे थे, मैंने युद्ध खत्म करवाया : डोनाल्ड ट्रंप
Share this news

न्यूयॉर्क/पेंसिल्वेनिया, 10 दिसंबर 2025 (भाषा)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दावे को फिर से दोहराते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान में ‘‘जंग छिड़ी हुई थी’’ और उन्होंने ही परमाणु हथियारों से लैस दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष को समाप्त कराया।

अब तक 70 बार यह दावा कर चुके हैं ट्रंप

ट्रंप अब तक लगभग 70 बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रुकवाया था।ट्रंप ने मंगलवार को पेंसिल्वेनिया के माउंट पोकोनो में अर्थव्यवस्था पर एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दस महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त करवाए जिनमें कोसोवो (और) सर्बिया, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया… आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं, वे आपस में लड़ रहे थे।’’

छह और सात मई की रात शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने छह और सात मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके तहत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया था। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष समाप्त करने के लिए 10 मई को सहमति बनी। भारत ने संघर्ष के समाधान में किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements