फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप : देश में तबाही, 69 लोगों की मौत

Share this news

मनीला, 01 अक्टूबर 2025 (एपी)

मध्य फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप में देश में तबाही मच गई हैं और कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई।

6.9 तीव्रता का भूकंप

मंगलवार की रात लगभग 10 बजे 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के गांवों में कई मकान, नाइट क्लब और व्यापारिक इमारतें ढह गईं तथा इनके मलबे में कई लोग फंस गए, जिनकी संख्या अभी तक नहीं बताई गई है।

जीवित बचे लोगों की खोज के लिए बचावकर्मी तैनात

बचावकर्मी बुधवार को जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सेना के जवान, पुलिस और नागरिक स्वयंसेवकों को खोजी कुत्तों के साथ, जीवित बचे लोगों की खोज के लिए तैनात किया गया है।

भूकंप का केंद्र कहां था?

भूकंप का केंद्र बोगो से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। बोगो सेबू प्रांत का एक तटीय शहर है, जिसकी आबादी लगभग 90,000 है और मौत के कुल आंकड़े में से लगभग आधी मौतें यहीं दर्ज की गई हैं। यह भूकंप समुद्र के नीचे एक भ्रंश रेखा में गति के कारण पांच किलोमीटर की कम गहराई पर उत्पन्न हुआ था। बोगो में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और क्षतिग्रस्त पुलों तथा सड़कों के कारण बचाव कार्य धीमा पड़ गया है।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements