सागर में मासूम बेटी को बचाने कुएं में कूदी गर्भवती मां, दोनों की डूबने से मौत

सागर में मासूम बेटी को बचाने कुएं में कूदी गर्भवती मां, दोनों की डूबने से मौत
Share this news

सागर (मप्र), 24 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सागर जिले में तीन वर्षीय बेटी को बचाने के लिए एक कुएं में कूदी गर्भवती मां जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

कैसे और कब हुई यह घटना

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगुवा रतन में सोमवार को हुई, जब विनीता आदिवासी (28) अपनी बेटी दुर्गा को लेकर घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत में बने एक कुएं पर नहाने गई थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान अचानक बच्ची फिसलकर कुएं में गिर गई। उन्होंने बताया कि बेटी को बचाने के लिए कुएं में कूदी गर्भवती मां लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की डूबने से मौत हो गई।

शवों का किया पोस्टमार्टम

सूचना मिलने पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शशिकांत सरयाम तथा देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला मौके पर पहुंचे और कुएं से मां-बेटी के शव बाहर निकलवाए। बुंदेला ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

आठ माह की गर्भवती थी विनीता

विनीता के ससुर जुगल आदिवासी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर जा चुके थे। जब उनकी पत्नी घर लौटीं तो बहू और पोती घर पर नहीं थीं। बाद में उनकी तलाश के दौरान दोनों के शव कुएं में मिले। उन्होंने बताया कि विनीता आठ माह की गर्भवती थीं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements