नोएडा, 13 नवंबर 2025 (भाषा)
निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जिला जेल से रिहा कर दिया गया। 2006 में सिलसिलेवार तरीके से हुई हत्याओं से जुड़े आखिरी लंबित मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के एक दिन बाद कोली को रिहा कर दिया गया।
शाम करीब 7.20 बजे कोली के जेल से रिहा
जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बुधवार शाम करीब 7.20 बजे कोली के जेल से रिहा होने की पुष्टि की। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सुरेंद्र कोली को रिहा कर दिया गया।” नीली कमीज, काली पैंट और गहरे नीले रंग की जैकेट पहने कोली अपने वकीलों के साथ जेल से बाहर निकला। कोली के परिवार के सदस्य जेल के गेट पर मौजूद नहीं थे और उसने बाहर जमा मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।रिहाई के बाद उसे कहां ले जाया गया, यह तुरंत पता नहीं चल पाया।
2006 में आया था सामने निठारी कांड
निठारी कांड 2006 में उस समय सामने आया, जब नोएडा के सेक्टर 31 में रहने वाले व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंधेर के बंगले (डी-5) के पास के पीछे के हिस्से और नालियों से कंकाल, खोपड़ियां और हड्डियां मिलीं थी। इस मामले में सह-आरोपी पंधेर भी कई वर्ष तक जेल में रहा लेकिन मामले में बरी होने के बाद 20 अक्टूबर, 2023 को उसे रिहा कर दिया गया।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

