इंदौर में 500 रुपये के नोट जैसी 566 गड्डियां लावारिस मिलीं, केवल 84 नोट असली निकले

इंदौर में 500 रुपये के नोट जैसी 566 गड्डियां लावारिस मिलीं, केवल 84 नोट असली निकले
Share this news

इंदौर, 08 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बृहस्पतिवार को लावारिस हालत में मिले तीन संदिग्ध बैगों से 500 रुपये के नोट जैसे आकार वाली 566 गड्डियां बरामद की गईं और जांच के दौरान इनमें से केवल 84 नोट असली पाए गए।

बैग में 500 के नोट के आकार की मिलीं 566 गड्डियां 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सांवेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि इंदौर-उज्जैन राजमार्ग पर उसके खेत के पास तीन संदिग्ध बैग पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग खोले, तो उनमें कुल 566 गड्डियां मिलीं जो 500 रुपये के नोट के आकार की थीं। इनमें से अधिकांश गड्डियों में ऊपर और नीचे 500-500 रुपये के नोट लगे थे, जबकि बीच में सादा कागज रखा गया था।

566 गड्डियों में कुल 84 नोट असली

विज्ञप्ति के मुताबिक 133 गड्डियां ऐसी थीं जिनमें केवल सादा कागज था, लेकिन उनके किनारों पर 500 रुपये के नोट जैसा रंग लगाया गया था। जांच के दौरान 566 गड्डियों में 500 रुपये के कुल 84 असली नोट मिले जिनकी कुल कीमत 42,000 रुपये है। सांवेर पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे संदेह है कि ये गड्डियां किसी धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए तैयार की गई थीं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements