राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी आग, 12 लोग झुलसे, कई वाहन जले

राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी आग, 12 लोग झुलसे, कई वाहन जले
Share this news

राजगढ़ (मध्यप्रदेश), 12 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से 12 लोग झुलस गए तथा कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

आग का गोला बना पेट्रोल पंप

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजे पचोर कस्बे में हुई और इस दौरान डीजल से भरे एक टैंकर में भी आग लग गई। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सारंगपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अरविंद सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर एक मोटरसाइकिल में ईंधन भरा जा रहा था, तभी अचानक चिंगारी उठी और भीषण आग लग गई।

12 लोग झुलसे,  एक दर्जन मोटरसाइकिल जलकर खाक

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कई विस्फोट हुए, डीजल से भरे एक टैंकर में आग लग गई और करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल भी जल गईं। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 12 लोग झुलस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक राणवे दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। राणवे ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घायलों का इलाज जारी

उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है, जबकि पांच अन्य को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements