मंदसौर जिले में आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे को घायल किया

मंदसौर जिले में आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे को घायल किया
Share this news

मंदसौर (मध्यप्रदेश), 19 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय बालक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर शामगढ़ कस्बे में हुई।

एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वसीम नामक बालक पर उसके घर के पास एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे बालक के चेहरे पर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि बालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रेबीज रोधी टीका लगाया गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि इसी क्षेत्र में दिन में पहले एक अन्य बच्चे को भी कुत्ते ने काट लिया था। उनका कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों के हमले लगातार समस्या बनते जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements