लुइसविले (अमेरिका), 22 जुलाई 2026 (एपी)
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने एक जैसी चार बच्चियों को जन्म दिया है। चिकित्सकों ने इस गर्भावस्था को बेहद दुर्लभ बताया है।
क्वींसलैंड प्रांत के ‘रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल’ में 34 वर्षीय जेनिटर साउ नाआमोआना ने पिछले सप्ताह बच्चियों को जन्म दिया। उनके पहले से चार बच्चे हैं।
नाआमोआना की चिकित्सक डॉ. एलेक्सा बेंडाल ने अस्पताल द्वारा जारी एक साक्षात्कार में बताया कि बच्चियां प्राकृतिक रूप से गर्भ में आईं और एक ही निषेचित अंडे के चार हिस्सों में बंटने से उनका जन्म हुआ। उन्होंने इसे ‘‘अविश्वसनीय’’ बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि प्राकृतिक रूप से इस तरह गर्भधारण की संभावना करीब डेढ़ करोड़ में से एक मामले में होती है। हमें नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले ऐसा कभी हुआ है।’’
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

