बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने वाली वैन ने मोटरसाइकिल को रौंदा, दो लोगों की मौत

बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने वाली वैन ने मोटरसाइकिल को रौंदा, दो लोगों की मौत
Share this news

बड़वानी, 12 अगस्त 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार को बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने वाले एक वाहन की जोरदार टक्कर के कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नकदी पहुंचाने जा रही थी वैन

अंजड़ थाने के प्रभारी आर. आर. चौहान ने बताया कि हादसा चकेरी-ठीकरी राजमार्ग पर हुआ, जब एक निजी सुरक्षा एजेंसी की वैन जिले की बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने जा रही थी।

मृतकों की पहचान :

  • तुकाराम सोलंकी (23)
  • संतोष सोलंकी (43)

जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार सज्जन वास्कले (57) गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैश वैन को किया गया जब्त

थाना प्रभारी ने बताया कि वास्कले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि नकदी पहुंचाने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है और उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements