भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी कंपनी के अकाउंटेंट को भेजा व्हाट्सऐप संदेश, 1.5 करोड़ रुपये ठगे

भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी कंपनी के अकाउंटेंट को भेजा व्हाट्सऐप संदेश, 1.5 करोड़ रुपये ठगे
Share this news

कटनी (मप्र), 14 अगस्त 2026 (भाषा)

साइबर ठगों ने भाजपा विधायक एवं खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़ी कंपनी के एक अकाउंटेंट को वरिष्ठ अधिकारी बनकर व्हाट्सऐप संदेश भेजा और उससे 1.50 करोड़ रुपये दो बैंक खातों में हस्तांतरित करा लिये।

निदेशक की फर्जी प्रोफाइल बनाकर किया मैसेज

कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि घटना बुधवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच हुई। उन्होंने बताया कि ठगों ने कंपनी के वरिष्ठ अकाउंटेंट शैलेश तिवारी को उसके प्रबंध निदेशक बद्रीप्रसाद गौर के व्हाट्सऐप अकाउंट से आया प्रतीत होने वाला संदेश भेजा। संदेश में तिवारी से दो बैंक खातों में 1.50 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने को कहा गया था।

अकाउंटेंट को हुई ठगी की भनक

वरिष्ठ अधिकारी का संदेश समझकर तिवारी ने बताए गए दोनों बैंक खातों में राशि भेज दी। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बैंक खातों से लेन-देन रुकवा दिया और 27 लाख रुपये सुरक्षित कर लिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements