रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से ढहा मकान, चार लोगों की मौत

रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से ढहा मकान, चार लोगों की मौत
Share this news

कानपुर, 28 सितंबर 2026 (भाषा)

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सटे फतेहपुर जिले के मलवां कस्बे में सोमवार शाम को गैस सिलेंडर फटने से ढहे एक मकान के मलबे में दबकर दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

शाम 5 बजे हुआ जोरदार धमाका

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मलवां कस्बे में फल और सब्जी विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर में शाम करीब पांच बजे गैस के सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि धमाका इतना भीषण था कि गुप्ता का दो मंजिला मकान ढह गया और परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दब गये।

मलबे में दबकर 4 बच्चों की मौत

मांगलिक ने बताया कि धमाके से आसपास के कई घरों में भी दरारें आ गयीं। उन्होंने बताया कि सात घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनमें से वेद गुप्ता (आठ), यश गुप्ता (सात), अर्पित गुप्ता (15) और कुणा गुप्ता (18) की मौत हो गयी।

अस्पताल में उपचार जारी; 1 की हालत नाजुक

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

हादसे पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर में सोमवार को हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने जनहानि पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements