
उमरियापान दैमप्र। गरज चमक के साथ शनिवार देरशाम गिरी गाज में दो महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। दो महिलाओं का उपचार उमरियापान अस्पताल में जारी है। हासिल जानकारी के मुताबिक भनपुरा के झिरिया निवासी रामबाई आदिवासी (60) और इलायची बाई आदिवासी (55) गांव में ही खेत में उड़द की फसल काट रही थी।शनिवार देरशाम गरच चमक के साथ गाज गिरी। जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई।
जानकारी लगते ही सरपंच पति जयपाल सिंह ने महिलाओं को उमरियापान अस्पताल में भर्ती कराया।जहा महिलाओं का उपचार जारी है।मण्डल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने अस्पताल पहुँचकर महिलाओं का हाल चाल जाना।बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने डॉक्टरों से बातचीत की।