शुक्ला का बीसीसीआई का कार्यवाहक अध्यक्ष बनना तय

Share this news

नयी दिल्ली (भाषा) अनुभवी क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला अगले महीने रोजर बिन्नी के 70 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने के बाद अंतरिम रूप से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। बीसीसीआई सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिन्नी ने 2022 में बोर्ड अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह ली थी। वह 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे और इस तरह से किसी भी पदाधिकारी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार कर जाएंगे।

65 वर्षीय शुक्ला वर्तमान में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सितंबर में बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान नए चुनाव होने तक वह बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

About Post Author


Share this news
Advertisements