दीक्षा डागर पहले दौर के बाद शीर्ष 10 में

Share this news

टेनेरिफ (स्पेन) (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने स्पेन में शानदार शुरुआत की और वह यहां खेली जा रही लेडीज यूरोपीय टूर की प्रतियोगिता टेनेरिफ महिला ओपन में दो अंडर 70 का स्कोर बनाकर पहले दिन संयुक्त छठे स्थान पर रहीं।

दीक्षा शीर्ष पर चल रही आयरलैंड की लॉरेन वाल्श और डेनमार्क की सोफी किब्सगार्ड नीलसन से तीन शॉट पीछे हैं, जिन्होंने पांंच अंडर 67 का स्कोर बनाया।

इस प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अवनी प्रशांत (71), हिताशी बक्शी (72), त्वेसा मलिक (73) और स्नेहा सिंह (77) शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में दीक्षा के अलावा अवनी प्रशांत ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह पहले दौर के बाद संयुक्त 17वें स्थान पर हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements