सीधी में सोन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

Share this news

सीधी (मप्र), (भाषा) मध्यप्रदेश के सीधी में सोन नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रामपुर नैकिन थाने के खड्डी चौकी स्थित भंवर सेन घाट पर हुई।

सीधी के पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा ने बताया कि कुशमहर गांव निवासी विजय अग्निहोत्री (24), अमित पांडेय (25) और दीपक द्विवेदी सोन नदी के भंवर सेन घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने द्विवेदी को बचा लिया, जबकि अग्निहोत्री और पांडेय की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी तथा खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों की निकलवाया। तिवारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

About Post Author


Share this news
Advertisements